पांवटा साहिब भाजपा ने भ्रष्टाचारियो को उतारा मैदान में

पांवटा साहिब नगर परिषद में चुनावी सरगर्मी तेज भाजपा के तीन उम्मीदवारो का हारना तय। जहां मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बड़ी बड़ी बाते की थी लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं है जितना भ्रष्टाचार भाजपा में निचले स्तर पर हो रहा है किसी भी पार्टी में नहीं हो रहा। आज पांवटा साहिब में आज नगर परिषद के 13 वार्डों के उमीदवारों के नाम आज अनाउंस किए गए पर जिन में कुछ उमीदवार पहले से ही भ्रष्टाचार मे लिप्त है जिन पर सफाई कर्मचारियों के पैसे खाने का आरोप लगा । 2019 में अध्यक्षा के पति का वीडियो वायरल होने के बाद अध्यक्षा को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था आज उन्हीं उमीदवारो को चौधरी ने मैदान में उतार दिया है जिस कारण वार्ड के लोगों में रोष है हर तरफ यही चर्चा है काम करने वाले उमीदवार को टिकट न दे कर भ्रष्टाचारी को टिकट दिया गया वही एक उमीदवार पर पैसे दे कर टिकट लेने का आरोप लग रहा वार्ड 13 जहां सिर्फ 9 वोट पाने वाले कैंडिडेट को टिकट दिया गया है वहीं 190 वोट पाने वाले कैंडिडेट को टिकट आवंटन करने वालों ने टिकट न दिया जिस कारण हीरपुर के लोगों ने कुलदीप को आजाद उम्मीदवार के रूप मे मैदान में उतार दिया है । सोचने वाली बात यह है आखिर क्या मजबूरी रही कि भ्रष्टाचार करने वालों को टिकट दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *