शिमला. हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया को धर्मशाला में स्टेट विंजिलेंस और एंट्री करप्शन ब्यूरों के नॉर्दन रैंज का अतिरिक्त एसपी तैनात किया गया है. आईपीएस अफसर अदिति सिंह के बार बार छुट्टी पर जाने के वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है.
आईपीएस अफसर एसपी अदिति सिंह के बार बार छुट्टी में जाने से कामकाज काफी प्रभावित हुआ है.
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने अपने आदेशों में लिखा कि आईपीएस अफसर एसपी अदिति सिंह के बार बार छुट्टी में जाने से कामकाज काफी प्रभावित हुआ है और ऐसे में अब उनके छुट्टी पर रहने तक नई तैनाती की गई है.
डीजीपी ने अपने आदेश में लिखा कि एसपी (नॉर्दर्न रेंज) अदिति सिंह ने तीन महीनों में बार-बार अवकाश लिया और इस वजह से धर्मशाला में दफ्तर का काम प्रभावित हो रहा है. आदेशों में महिला अधिकारी के छुट्टी लेने की तारीखें भी लिखी गई हैं. जानकारी के अनुसार, आईपीएस अफसर अदिति सिंह ने 1 जनवरी से 11 जनवरी के बीच में चार छुट्टियां ली. इसके बाद 12 जनवरी को एक छुट्टी काटी. फिर 16 से 19 जनवरी तक अवकाश पर रहीं. इसके अलावा, 8 फरवरी से 22 फरवरी तक छुट्टी पर रहीं।
धर्मशाला में स्टेट विंजिलेंस और एंट्री करप्शन ब्यूरो के नॉर्दन रैंज के अतिरिक्त एसपी के रूप में किसे तैनात किया गया है?
Aसंजय कुमार
Bब्रह्म दास भाटिया
Cअदिति सिंह
Dरवि वर्मा
इससे पहले, वह 8 से 10 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के नैनीताल में मिड-कैरियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं, जिस कारण वे दिसंबर में भी एक सप्ताह से अधिक समय तक मुख्यालय से बाहर रहीं.
कौन हैं अदिति सिंह
गौरतलब है कि अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं. उन्होंने यूपीएससी में 679वीं रैंक हासिल किया था. मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित शिवलोकपुरी की रहने वाली अदिति की सोफिया गर्ल्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. अदिति सिंह के पिता संजीव सिंह पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि माता ज्योति सिंह कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक रही हैं. अदिति 2021 बैच की आईपीएस अफसर हैं. उन्होंने कोविड काल में यूपीएसी की तैयारी की थी. अदिति अपने पहले ही प्रयास में अफसर बन गई थी. गौर रहे कि वह इससे पहले, पावंटा साहिब में तैनात थी।
Shimla
