थाना गोविन्दघाट पुलिस की तत्परता – नाबालिग बालक सकुशल परिजनों के सुपुर्द

दिनांक 24.09.2025 को नया पुल गोविन्दघाट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा हेतु जा रहे यात्रियों द्वारा सूचना दी गई कि एक नाबालिग बालक उनके साथ ज्योतिर्मठ से आया है और बता रहा है कि वह अपने घर से बिना बताये निकला है।

📌 सूचना पर यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा बालक से पूछताछ का प्रयास किया गया, किंतु प्रारंभ में उसने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। तत्पश्चात बालक को थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम दीपांशु पुत्र श्री धर्मेन्द्र राय निवासी सलहा, पोस्ट जलातपूर, थाना मूसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार बताया तथा अपनी माता का मोबाइल नम्बर दिया।

☎️ उक्त नम्बर पर सम्पर्क करने पर उनकी माता श्रीमती बेबी कुमारी ने बताया कि वे व उनके परिजन अपने पुत्र की तलाश में उत्तराखण्ड आये हुए हैं। इसके उपरान्त दीपांशु की माता बेबी कुमारी, उनकी बुआ श्रीमती लीला देवी, चचेरा भाई राकेश व मौसेरा भाई कमलेश कुमार थाना पहुँचे।

परिजनों द्वारा पहचान करने पर पुष्टि की गई कि यही उनका पुत्र/परिजन दीपांशु है, जो स्कूल से घर लौटते समय भाग गया था। बताया गया कि उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना मूसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार में शिकायत संख्या 621-5D पर दर्ज है।

🙏 थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात नाबालिग बालक दीपांशु को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा गोविन्दघाट पुलिस टीम की सतर्कता एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *