हिमाचल उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव बने पच्छाद के सुनील गौतम  

न्यूज 21एक्सप्रेस हिमाचल उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन शिमला में एडवोकेट सुनील गौतम को निर्विरोध सचिव चुना गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर कानूनी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि,शायद ऐसा पहली मर्तबा हुआ है कि जब सचिव को निर्विरोध चुना गया हो।  

सिरमौर जिला के सराहां पच्छाद क्षेत्र के गांव रुंजा के रहने वाले सुनील गौतम ने अपनी प्रैक्टिस वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला से शुरू की थी। महज चार वर्षों के भीतर अधिवक्ता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और अब 2025 में बार एसोसिएशन के सचिव निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सचिव पद के लिए किसी अन्य अधिवक्ता ने आवेदन नहीं भरा, जिसके चलते सुनील गौतम को निर्विरोध सचिव घोषित किया गया। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन में लगभग 2700 सदस्य हैं, जबकि 2025 की वोटर लिस्ट में 1428 वोटर शामिल हैं।

निर्वाचन के उपरांत सुनील गौतम ने अपने माता-पिता नरेश गौतम और रमा गौतम का आशीर्वाद लिया और अपने गुरु, सीनियर्स तथा सभी बार सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बार को रिप्रेजेंट करने का जो मौका मिला है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। बार एसोसिएशन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव 26 सितंबर 2025 को होंगे। इस बार वोटिंग के माध्यम से परिणाम घोषित किए जाएंगे। पिछली बार अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता पीयूष वर्मा को जीत मिली थी, जिन्हें 691 मत प्राप्त हुए थे।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं का एक पेशेवर संगठन है। यह संगठन न केवल अधिवक्ताओं को अपने कौशल विकसित करने का अवसर देता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि वे नैतिक नियमों का पालन करते हुए एक कुशल पेशे के रूप में कानून का अभ्यास करें। इसका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *