देहरादून। मंगलवार सुबह टौंस नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया था। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और सम्भल जिले से आए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर सुरक्षित स्थान पर जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी ट्रॉली तेज बहाव में पलट गई। हादसे में 14 लोग बह गए।
पुलिस व SDRF की तत्परता से अब तक 2 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है, जबकि 8 शव बरामद हुए हैं और 4 लोग अब भी लापता हैं।
—
हादसे का घटनाक्रम
सुबह लगभग 6:30 बजे समूह में रह रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी टौंस नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से ट्रॉली पलट गई और सभी लोग बह गए।
—
मृतकों की सूची (8)
- सोमवती (65) पत्नी हरचरण सैनी, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- रीना (30) पत्नी होराम, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- मदन (50) पुत्र भरत, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- नरेश (50) पुत्र कुंवर सैनी, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- हरिचरण (60) पुत्र फूल सिंह, मुडियाजैन, बिलारी, मुरादाबाद
- किरन (60) पत्नी अमरपाल, मुडियाजैन, बिलारी, मुरादाबाद
- रानी (18) पुत्री हीरालाल सैनी, लहरारातू, सम्भल
- फऱमान (30) पुत्र इदरिश, परवल, देहरादून
—
रेस्क्यू किए गए (2)
- अमन (17) पुत्र नरेश, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- अमरपाल (40) पुत्र गिरवीर, मुडियाजैन, मुरादाबाद, हाल निवासी परवल, देहरादून
—
लापता (4)
- राजकुमार (26) पुत्र हरचरण, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- हुराम (22) पुत्र हरचरण, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- सुन्दरी (35) पत्नी मदनपाल, मुडियाजैन, मुरादाबाद
- नीता (16) पुत्री हीरालाल, ग्राम लहरारातू, सम्भल
