पांवटा साहिब के शिवपुर पंचायत के अकालगढ़ के सरदार सोहन सिंह ईमानदारी की मिसाल पेश की है दअरसल सोमवार को पांवटा साहिब के यूनियन बैंक ATM में सोहन सिंह पैसे निकलवाने के लिए गए थे, जब उन्होंने ATM लगाया तो ATM मशीन से 20हजार रुपए बाहर निकले ।
जिसके बाद सोहन सिंह ने ये पूरी घटना एक दो लोगों को बताई लोगो ने अलग अलग सलाह दी, जिसमें कईयों ने कहा कि ये पैसे पुलिस स्टेशन में दे दो, किसी ने कहा कि बैंक मैनेजर या सिक्योरिटी गार्ड को देदो।
लेकिन सोहन सिंह का दिल नहीं माना उन्होंने कहा कि ये जिसके पैसे है उसी व्यक्ति तक डायरेक्ट पहुंचने चाहिए, उन्होंने बैंक में जांच पड़ताल की लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई ।
उन्होंने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि ऐसा कोई मामला आता है तो उन्हें बताया जाए ताकि ये पैसे सही हाथों में पहुंचे।
मंगलवार सुबह ही बैंक से फोन आता है कि जिस व्यक्ति के पैसे है वो मिल गया है आप बैंक में आ जाए ।
सोहन सिंह बैंक पहुंचते है और उस व्यक्ति से पूरी जानकारी लेते है व्यक्ति ने बताया कि कल वो ATM के माध्यम से पैसे जमा करवाने आए थे उन्होंने 21000 हजार जमा करवाए थे 1 हजार की पर्ची उनको मिली बाकी न तो पैसे मिले और न ही पर्ची उन्होंने सोचा कि पैसे जमा हो गए है ।
बैंक मैनेजर के माध्यम से पैसे व्यक्ति को दे दिए है बैंक मैनेजर ने सोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे ईमानदार व्यक्ति दुनिया में बहुत कम मिलते है लोगो को इनसे सीख लेनी चाहिए और उनका धन्यवाद किया ।
