हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है कि सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 सितंबर तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि रविवार को तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था और चार जिलों में गरज के साथ हलकी बारिश व तेज हवाएं भी चलीं। रविवार को शिमला में पूरा दिन बादल छाए थे, जिससे शिमला में अब ठंड शुरू हो गई है।
जिन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट जारी किया था, उनमें कांगड़ा, मंडी व सिरमौर शामिल थे। इन तीनों जिलों में पूरा दिन बारिश हुई है।
