ब्लू स्टार कंपनी में भरे जाएंगे 80 पद, राजगढ़ में 12 सितंबर को कैम्पस इंटरव्यू :नाहन

नाहन जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज ब्लू स्टार लि, गांव रामपुर जटान, कालाअंब में 80 पद आपरेटर के भरे जाने है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 12 सितम्बर, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु के आईटीआई (फिटर,आरएसी,टर्नर, इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रोनिक्स, मोटरमैकेनिक, पंपआपरेटर तथा वेल्डर) शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण-पत्र यदि हो तो अवश्य साथ लाएं। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in  पोर्टल पर इच्छुक आवेदक  Online  तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के  Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है। जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण  Online  के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *