आक्रोशित लोगों ने वाहन को पहुँचाया नुकसान, पुलिस ने लोगों को थाने से खदेड़ा
थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट की सख्ती से मामला हुआ शांत
सेलाकुई में रविवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब खाटू श्याम मंदिर के पास रोके गए वाहन से भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए। वाहन से आ रही दुर्गंध पर संदेह जताते हुए हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर जमा हो गए।
गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने थाने पहुंचकर भी हंगामा काटा। थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह मामले को शांत किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन व्यक्तियों को थाने ले गई।
एसपी विकासनगर रेनू लोहनी ने बताया कि परिवहन कर रहे व्यक्तियों का कहना है कि वे जिला पंचायत की अनुमति से यह कर रहे थे। मामले में दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है और विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हालांकि, इतनी भारी मात्रा में गोवंशीय अवशेषों को खुले में और रात के समय ढोए जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं।
