देहरादून:ब्रान्डेड बाइकों को चलाने काशौक ले पहुँचा हवालात तक

रेन्टल बाइक को लेकर फरार हुए अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से रेंट पर ली गई बाइक को किया बरामद

रेंट पर ली गयी बाइक को लेकर बाहर भागने की फिराक में थे अभियुक्त

थाना सेलाकुई

वादी श्री समीर अहमद पुत्र श्री शकील अहमद निवासी #सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि सेलाकुई में स्थित उनकी रेन्टल बाइक की दुकान से एक व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र योगेन्द्र सिह निवासी थाना भवन जिला शामली उ0प्र0 एक हन्टर 350 सीसी बाइक संख्या: यू0के0-07-टीई-1572 को किराये पर लेकर गया था, जिसे वो वापस नही दे रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 – 100/2025 धारा 316(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों 01: मनीष कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह तथा 02: अंकित कुमार पुत्र कृष्णपाल को उक्त रेंटल बाइक संख्या: यू0के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *