हर दिन बदलती मर्द! कभी जीजा तो कभी दामाद के साथ… जब पति को लगी भनक तो खेत में…

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी और जीजा के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके जीजा और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुरलीगंज निवासी जसवंत यादव का अपनी पत्नी पुनीता देवी के साथ पिछले तीन साल से कोर्ट में केस चल रहा था। इसी दौरान पुनीता का अपने दामाद अमित कुमार और अपने जीजा राजेश यादव के साथ अवैध संबंध बन गया। जसवंत इस रिश्ते का विरोध करता था। पुनीता ने अपने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

मृतक की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि पुनीता ने अपने प्रेमी अमित से अपनी 12-13 साल की नाबालिग बेटी की शादी भी करवा दी थी। पुनीता लगातार जसवंत पर एक बीघा जमीन अमित के नाम करने का दबाव बना रही थी लेकिन जसवंत ने साफ इनकार कर दिया।

साजिश और हत्या

17 अगस्त की रात करीब 9 बजे पुनीता ने अपने पति जसवंत को खाद लाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। साजिश के तहत अमित, राजेश यादव और कुछ अन्य साथियों ने मिलकर जसवंत को खेत में ले गए। वहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए।

शव मिलने पर हुआ खुलासा

अगली सुबह खेत में जसवंत का खून से लथपथ शव मिला। गला बुरी तरह कटा हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो और वीडियो वायरल किए जिसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुनीता, राजेश यादव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। यह मामला अवैध संबंधों और संपत्ति विवाद के कारण हुई एक दुखद घटना को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *