कपड़ों की जगह वॉशिंग मशीन में बर्तन धोती दिखी महिला, लोग बोले- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। कुछ लोग बिल्कुल नॉर्मल तरीके से जिंदगी जीते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो अपने अजीब और हटकर कामों से सभी का ध्यान खींच लेते हैं। सोशल मीडिया ने तो इन लोगों को अपने टैलेंट और अतरंगी हरकतें दिखाने का खुला मंच दे दिया है। अब कोई भी अपना वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल सकता है और पलभर में मशहूर हो सकता है। कई बार ये वीडियो हमें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं तो कई बार देखकर हम सोच में पड़ जाते हैं कि भला किसी ने ऐसा किया भी कैसे? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो थोड़ा अलग और मजेदार है, क्योंकि इसमें वाशिंग मशीन का इस्तेमाल वैसे नहीं हो रहा है, जैसा हम सब जानते हैं। आमतौर पर वाशिंग मशीन का काम कपड़े धोना होता है। यह लगभग हर घर में पाई जाती है और जिनके घर में नहीं होती, वे भी इसके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई वाशिंग मशीन में बर्तन धो रहा हो? शायद नहीं।

वॉशिंग मशीन में बर्तन धोती दिखी महिला
इस वायरल वीडियो में एक महिला वाशिंग मशीन के अंदर बर्तन धोती नजर आती है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर कोई ऐसा क्यों करेगा। यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया, इसकी सही जानकारी नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kismat191970 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 38 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हर देखने वाला अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है, और ज्यादातर कमेंट मजाकिया हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “बर्तनों की आवाज गांव तक सुनाई दे रही होगी।” दूसरे ने चुटकी ली, “कबाड़खाना भी इस मशीन को दोबारा नहीं लेगा।” वहीं, एक और यूजर ने पूछा , “ये मशीन आखिर कितने दिन चली?” किसी और ने सलाह देते हुए लिखा, “डिशवॉशर ले लो बहन।” लोगों के कमेंट्स से साफ है कि इस वीडियो ने सभी को हंसने का मौका दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनोखे और क्रिएटिव आइडिया अक्सर वायरल हो जाते हैं क्योंकि यह आम जिंदगी से हटकर होते हैं। कई बार लोग जानबूझकर कुछ हटके करने की कोशिश करते हैं ताकि उनका वीडियो वायरल हो जाए और वे चर्चा में आ जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *