थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, देहरादून अस्पताल में ली अंतिम सांस…
MUNNI devi shah ex MLA tharali chamoli passed away died death news dehradun hospital today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर चमोली जिले की पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया जिसके चलते पूरे प्रदेश मे शोक की लहर दौड़ गई । मुन्नी देवी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया । बताते चले वह पिछले तीन महीनों से बीमार चल रही थी जिसके कारण पहले उन्हे दिल्ली व उसके बाद देहरादून अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था जहाँ पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शनिवार को कर्णप्रयाग संगम तट पर मुन्नी देवी शाह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
