मजदूर के खाते में आए 10,013,560,000,000,005,001,002,356,000,000,28,884 रुपए, गिन भी नहीं पाया गूगल, बन बैठा खरबपति!

गंगापुर सिटी के मजदूर टेनी मांझी के खाते में अचानक खरबों रुपये दिखे, जिसकी गिनती गूगल भी नहीं कर पाया. कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में 37 अंकों की राशि देख वह खुद दंग रह गया. अब बैंक इसे तकनिकी ग्लिच बता जांच करने की बात कह रहे हैं।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने ना केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। बिहार के जमुई जिले के अचहरी गांव के निवासी टेनी मांझी, जो एक साधारण प्लंबर और मजदूर हैं, के बैंक खाते में अचानक खरबों रुपये जमा होने की खबर ने सबको चौंका दिया. इस राशि की संख्या इतनी बड़ी थी कि इसे गूगल भी गिन नहीं पाया।

मजदुर के खाते में 1001356000000000500100235600000028884 रुपये आए हैं। यह 37 अंकों की राशि देखकर टेनी के साथ-साथ बैंक और प्रशासन भी हक्का-बक्का रह गए. टेनी मांझी, जो गंगापुर सिटी में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में पिछले एक पखवाड़े से प्लंबिंग का काम कर रहे हैं, ने रोजमर्रा के खर्च के लिए अपने कोटक महिंद्रा बैंक के मुंबई शाखा के खाते में बैलेंस चेक किया था. जैसे ही उसने अपना बैलेंस देखा, उसके होश उड़ गए।

हजार से ऊपर नहीं जाता था बैलेंस
मजदूर ने यह खाता पांच साल पहले मुंबई में मजदूरी के दौरान खुलवाया था, जिसमें आमतौर पर कुछ सौ रुपये ही होते थे। लेकिन जब उन्होंने मोबाइल ऐप पर बैलेंस देखा, तो उनके होश उड़ गए। खाते में खरबों रुपये दिख रहे थे, जिसकी गिनती करना उनके लिए असंभव था। टेनी ने इस बात को अपने साथी मजदूरों और परिजनों से साझा किया और जल्द ही यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. एक वीडियो, जिसमें टेनी का खाता बैलेंस दिखाया गया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और लोग उन्हें “खरबपति मजदूर” कहकर बुलाने लगे।

डर गया मजदुर
हालांकि, इस अप्रत्याशित “खजाने” ने टेनी को खुशी के साथ-साथ डरा भी दिया। उन्होंने बताया कि बैलेंस देख वो तो डर गया था। पहले सोचा कोई गलती हुई होगी, लेकिन जब लोगों की भीड़ घर पर आने लगी, तो समझ आया कि मामला गंभीर है। टेनी के पिता, कालेश्वर मांझी, ने भावुक होकर कहा कि मजदूरी से इतना पैसा कमाना असंभव है और वे चाहते हैं कि यह राशि जिसकी भी हो, उसे वापस मिल जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे, जो उन्हें अब तक नहीं मिला है।

फ्रीज हुआ खाता
बैंक ने तुरंत टेनी के खाते को फ्रीज कर दिया, ताकि कोई लेन-देन ना हो सके। बैंक अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह संभवतः तकनीकी गड़बड़ी या साइबर फ्रॉड का मामला हो सकता है. लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रदीप गुप्ता ने कहा, “हमें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। अगर टेनी बैंक में शिकायत करते हैं, तो इसकी जांच होगी कि यह राशि कहां से आई.” प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह कोटक महिंद्रा बैंक की मुंबई शाखा में किसी सिस्टम त्रुटि या साइबर धोखाधड़ी का परिणाम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *