बरसात में बर्बाद हुआ सैकड़ों क्विंटल राशन, सरकारी गोदाम में घुसा पानी ओर मलवा

कुल्लू हिमाचल 4.8.2025

प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हो रहा है। मानसून की दस्तक से लेकर अब तक प्रदेश में बरसात ने जमकर कहर बरपाया है. जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते गलियों और सड़कों पर पानी और मलबा आ गया. ऐसे में जिला मुख्यालय के साथ लगते राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की थोक बिक्री केंद्र ढालपुर में भी बारिश का पानी घुस गया। जिससे चलते गोदाम में रखा सामान खराब हो गया।

रविवार को छुट्टी होने के चलते आज सोमवार को निगम के कर्मचारी जब गोदाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां पर पानी और मलबा आया हुआ है. इसके बाद कर्मचारियों द्वारा पानी और मलबे को गोदाम से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. वहीं, गोदाम में रखा हुआ आटा, चावल, चीनी, दालें खराब हो गई है. बता दें कि निगम के इस आपूर्ति केंद्र से कुल्लू, लाहौल स्पीति और पांगी के लिए राशन भेजा जाता है. ऐसे में राशन खराब होने से डिपो में भेजे जाने वाले राशन की सप्लाई में भी बाधा आएगी।

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज और कल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *