सिरमौर / पावंटा साहिब – सिरमौर जागरण एकता समिति ने पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दी गईजिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू के दी है शिकायत में सिरमौर जागरण एकता समिति ने पुलिस को बताया कि एक युवक द्वारा हिन्दू धर्म को गाली दी गई है जिस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस को दी गई शिकायत :-
आज हरिद्वार के मनसादेवी में भगदड़ के कारण हुई भक्तों की मृत्यु के बारे में फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट पर एक व्यक्ति दवारा टिप्पणी की गई, जिसमे हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है,
सिरमौर जागरण एकता समिति का कहना है की जिसका सबूत के दौर पर स्क्रीनशॉट साथ लाया गया है,यह टिप्पणी न केवल उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि इससे समाज मैं भी अशांति फैल सकती है।
अतः उन्होंने अनुरोध है किया की इस मामले में आवश्यक
कार्यवाई करें और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ।
