चंबा, 27 जुलाई 2025 – हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने आज प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल के साथ चंबा के ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिंजर भेंट की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
दोनों वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने चंबा जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर भाग लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परंपरागत लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिसने मेले को और भी भव्य बना दिया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने कहा कि मिंजर मेला हमारी संस्कृति, आस्था और भाईचारे का प्रतीक है और यह पर्व प्रदेशवासियों को अपनी परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम प्रदान करता है।
👉 समस्त प्रदेशवासियों एवं जिला वासियों को मिंजर मेले की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌾🎉
मिंजर मेले के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष व राज्यपाल ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की मिंजर भेंट
