जिला सिरमौर के राजबन में nh 707 पेड़ के गिरने से ह पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे पांवटा साहिब और शिलाई के बीच आवाजाही ठप्प हो गई है। वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं, जिसमें स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंसे हुए हैं
एसडीएम शिलाई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और निर्माण कंपनी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अभी तक हाईवे को पूरी तरह से साफ नहीं किया गया है
इस घटना से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह मार्ग पहले से ही भूस्खलन और अन्य समस्याओं से प्रभावित रहा है। कुछ लोगों ने पैदल ही खतरनाक हालात में रास्ता पार करने का प्रयास किया है । प्रशासन ने छोटे वाहनों के लिए नाया-गंगटोली होकर जाने का वैकल्पिक मार्ग सुझाया है, लेकिन भारी वाहनों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। यह हाईवे पिछले कुछ दिनों से लगातार भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाओं से प्रभावित रहा है, जिससे यातायात में बार-बार रुकावट आई है। इस बार पेड़ गिरने से स्थिति और बिगड़ गई है ।
प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे जरूरी होने पर ही इस मार्ग का उपयोग करें और सुरक्षा का ध्यान रखें। हाईवे को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है ।
