कांवड यात्रा अपने अन्तिम दौर में हैं, मौजूदा वक्त में डाक कांवड के साथ-साथ मैराथन कांवड का सैलाब हरिद्वार में उमड़ पड़ा है। कांवडियों का हरकी पौड़ी पर स्नान कर गंगा जल भरने के लिए जो दृश्य देखा जा रहा हैं वह तस्वीरे स्वंय बयां कर रही हैं कि तीर्थनगरी में भगवाधारी कांवडियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। पुलिस प्रशासन के लिए कांवड यात्रा का अन्तिम दिन बेहद चुनौती पूर्ण है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल स्वंय मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं और अधीनस्थों को शालीनता के साथ कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दे रहे है।
हरिद्वार में उमडा डाक कांवडियों का सैलाब, हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गुंजी तीर्थनगरी
