शिमला। Vikramaditya Singh Marriage, हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में डा. अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में उन्होंने सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में निभाईं।
शादी की रस्में बेहद सादगी पूर्ण तरीके से पूरी हुईं। सादगी की शादी में भी राजशाही अंदाज दिखा।शादी में परिवार के करीबी लोगों के अलावा राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
विक्रमादित्य ने गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई थी और सिर पर नारंगी रंग की पगड़ी पहनी थी। जबकि उनकी पत्नी डा. अमरीन कौर ने सुर्ख़ सुनहरी जरीदार लहंगा और दुपट्टा ओढ़ रखा था, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई है। गहनों में भारी हार, नथ और माथा-पट्टी पहनी हुई थी। इसके अलावा राजशाही परिवार के पुश्तैनी आभूषण पहने थे।
विक्रमादित्य सिंह की माता एवं राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का पहनावा भी खास था। उन्होंने साड़ी और राजशाही परिवार के आभूषण पहन रखे थे।
चुनिंदा लोग थे शादी में
सुबह करीब 11 बजे शादी के दौरान विक्रमादित्य सिंह की माता जो प्रतिभा सिंह, मामा पृथ्वी विक्रम सेन, उनकी बहनें, बहनोई सहित परिवार के कुछ और सदस्य शामिल हुए। विवाह समारोह में राजनीति से जुड़ी कई नामी हस्तियां भी पहुंची थी।
सादगी से निभाई शादी की रस्में, न बैंड बाजा न डीजे बजा
गुरुद्वारे में शादी की रस्में सादगी पूर्ण तरीके से निभाई गई। बैंड बाजा, शहनाई व डीजे पार्टी जैसा आयोजन नहीं था। इसके बाद सभी पंचकूला स्थित होटल ललित पहुंचे। यहां पर मेहमानों के लिए लंच रखा गया था। दाेपहर बाद पूरा परिवार चंडीगढ़ से शिमला लौट आया। देर शाम विक्रमादित्य सिंह के शिमला स्थित आवास होलीलॉज में वधु प्रवेश हुआ
