350 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…
मण्डी- पुलिस थाना सुंदरनगर के दल ने पुंघ फोरलेन पर नाका के दौरान दो युवकों को 350 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना के दल ने मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में जिसमें आरक्षी सतीश कुमार व कुलदीप शामिल थे,
पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पैदल जा रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। उनकी गतिविधि पर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उनके पास पाए गए एक हैंड बैग में 350 ग्राम चरस पाई गई। जिस पर पुलिस दल ने आरोपी
प्रवीण कुमार निवासी गांव थूआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैंज, जिला कुल्लू
आशीष शर्मा निवासी गांव व डाकघर नगवाई, तहसील औट, जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
350 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…
