हमीरपुर – शमशानघाट में अंतिम संस्कार को लेकर झगडे दो लोग, दो घंटे तक हुआ बवाल

जिला में स्थित ननावां गांव के लिए तय नियत श्मशानघाट का रास्ता बरसात के कारण खराब हो गया. खड्ड में पानी का बहाव तेज होने के कारण श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था. ऐसे में परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पास के भेवड़ सहेली श्मशान घाट पहुंचे तो दूसरी जाति के लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे मौके पर खूब हंगामा हुआ. विवाद बढ़ता देख तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाया-बुझाया. काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से आपसी सहमति बनी और डेढ़ घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार करवाया गया. अलग-अलग जातियों के अलग अलग शमशान घाट का प्रावधान होने के चलते यह विवाद यहां पर सामने आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *