नशे के कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार: पांवटा साहिब

पांवटा साहिब 19 सितम्बर 2025 माजरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ अली पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रामपुर बंजारन, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश और मोनू बिरला पुत्र कश्मीरा निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 168 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनविंदर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *