उदयपुर-केलंग मार्ग पर हादसा: थोलोंग के पास ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक 🚛
स्थान: थोलोंग गांव के नज़दीक, लाहौल-स्पीति
उदयपुर से केलंग की ओर जा रहा एक ट्रक थोलोंग गांव के पास अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है।
❌ मार्ग अवरुद्ध: ट्रक पलटने के बाद पूरी सड़क जाम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
🔧 प्रशासन द्वारा मौके पर JCB भेजी गई है और मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और प्रशासन की सलाह अनुसार ही यात्रा करे।
