आगरा में विवाहिता ने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने और जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। विरोध करने पर घर से निकाल देने का आरोप भी महिला ने लगाया है।
दर्ज केस के अनुसार विवाहिता ने बताया कि 10 मई 2025 को उनकी शादी कमला नगर में हुई थी। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। डॉक्टर को दिखाने की सलाह देने पर गाली-गलौज की।
इसका फायदा उठाकर जेठ ने छेड़छाड़ की। पति व अन्य ससुराल वालों ने शिकायत अनसुनी कर दी। विरोध करने पर अतिरिक्त दहेज में कार और फ्लैट की मांग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले संपत्ति बेचकर विदेश भाग रहे हैं।
