संजय चौहान ने कहा सुलह में जल्द निपटाने आएँगे जनता और डिपू धारकों की राशन की समस्याओं को विशाल चंबियाल
प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने हिमाचल प्रदेश नागरिक खाद्य आपूर्ति बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल से शिष्टाचार भेंट की जिसमें चंबियाल ने बताया कि उनके द्वार हर सम्भव कोशिश की जाएगी के हर घर-द्वार में उत्तम किस्म की खाद्य सामग्री लोगों को उचित मूल्य खाद्य आपूर्ति केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जाए!
संजय सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का यह मानना है कि प्रदेश के हर बूथ के अंतिम व्यक्ति तक सस्ता और गुणवत्ता युक्त राशन पहुँचे! क्यूंकि संजय चौहान सुलह विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं तो उन्होंने सौहार्दपूर्ण अपने क्षेत्र में आ रही राशनकार्ड धारकों की समस्या का व्याख्यान किया! उन्होंने आग्रह किया कि चंबियाल जल्द ही सुलह विस का दौरा करें ताकि वह समक्ष रूप से जनता और डिपू धारकों की समस्याओं को सुन और समझ सकें और उनका निवारण कर सकें!
चंबियाल से की संजय चौहान ने शिष्टाचार भेंट, दिया सुलह विस के दौरे का न्योता
