🚗 सनोव्यू ऑटोमोबाइल महिंद्रा, पांवटा साहिब की लापरवाही से ग्राहक परेशान
मानसिक और आर्थिक नुकसान का आरोप, शोरूम मैनेजर ने दी सफाई
पांवटा साहिब — अप्रैल माह में गाड़ी की बुकिंग करवाने के बावजूद अगस्त तक ग्राहक को गाड़ी नहीं मिली। Customer Care Executive श्रद्धा ने ग्राहक को सूचित किया कि उनकी गाड़ी शोरूम पहुंच चुकी है और वे पेमेंट करवा कर गाड़ी ले सकते हैं। ग्राहक ने बैंक लोन भी मंजूर करवा लिया और अप्रूवल लेटर एजेंसी को भेज दिया।
ग्राहक ने पंडित जी से मुहूर्त निकलवाकर और अपने रिश्तेदारों को बुलाकर परिवार सहित गाड़ी लेने पहुंचे, लेकिन शोरूम मैनेजर रंजीत कुमार ने गाड़ी देने से इंकार कर दिया और वह गाड़ी किसी अन्य ग्राहक को दे दी, जिसने उसी महीने बुकिंग करवाई थी।
जब इस बारे में शोरूम मैनेजर रणजीत कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि दो गाड़ियां आनी थीं, जिनमें से एक पहुंच चुकी है और दूसरी अगले हफ्ते पहुंचेगी। उनके अनुसार, ट्रांसपोर्टेशन में कन्फ्यूज़न हुआ, और यह कोई झूठा बहाना नहीं है। “हमारे पास दूसरी आने वाली गाड़ी का चेसिस नंबर भी है, जो यह साबित करता है कि वाहन रास्ते में है।”
अब सवाल यह है कि क्या यह कन्फ्यूज़न ग्राहकों के भरोसे को प्रभावित करेगा? ग्राहक का कहना है कि उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों नुकसान हुआ है और कंपनी को इस मामले में सख्त संज्ञान लेना चाहिए।
