विकासखंड पोखरी की उत्तरों गांव निवासी नेहाबिष्ट ने की यूजीसीनेट परीक्षा उत्तीर्ण, क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।

पोखरी (चमोली) विकासखंड पोखरी के उत्तरों गांव की नेहा पुत्री जयेंद्र बिष्ट ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। बालिका की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रीय जनता ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुऐ खुशी जताई है।

प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा ‌कि मेरी भतीजी नेहा बचपन से ही पढ़ने में होशियार रही है। नेहा ने प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव उत्तरों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय से, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर (चमोली) से उत्तीर्ण की। 12 वीं के बाद नेहा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर से स्नातक, राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी (गढ़वाल) से बीपीएड तथा जसपाल राणा कालेज देहरादून से एमपीएड किया है।

सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा के पिता जयेंद्र सिंह बिष्ट, भारतीय सेना से रिटायर्ड नायव सुबेदार है, जबकि मां मीना देवी एक कुशल गृहिणी हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर जहां उसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *