पांवटा साहिब: हिमुडा कॉलोनी में हुई का हत्या,आरोपी गिरफ्तार…

पांवटा साहिब 11 अक्टूबर 2025 करवाचौथ की रात हिमुडा कॉलोनी पांवटा साहिब में दो मजदूरों के बीच हुई कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली झगड़े में एक मजदूर ने अपने साथी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राम रच्छा (42), निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने साथी रघुबीर (निवासी बुडनपुर, पंचकूला) के साथ निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

गुस्से में आए रघुबीर ने मौके पर पड़ी लोहे की रॉड उठाई और राम रच्छा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को पांवटा साहिब में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *