भीषण ठंड और शीतलहर के लिए रहें तैयार! आंधी-तूफान और बारिश से 9 डिग्री तक गिरा पारा

Cold Wave Prediction: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। इस आंधी-तूफान और बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बात अगर राष्ट्रीय राजधानी की करें तो दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इसके चलते मौसम में आई ठंडक के साथ हवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि इस बार मानसून की तरह ठंड भी जल्दी ही अपने पांव पसार सकती है। ऐसे में लोगों को अभी से भीषण ठंड और शीतलहर का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

तापमान में भारी गिरावट, सर्दी की आहट

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 से 9 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हवाएं औसतन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इन हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने शहर के तापमान को तेजी से नीचे ला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *