जसपुर: 23 वर्षीय नवविवाहिता ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी पति समेत 8 पर मुकदमा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर नव विवाहिता ने मायके मे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए पति समेत अन्य ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पति समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के जसपुर के रहने वाले करतार सिंह की पुत्री 23 वर्षीय उपासना की शादी 1 साल पहले 26 अप्रैल को यूपी गाजियाबाद के सेक्टर नंबर 9 के निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र अंशुल सिंह के साथ हुई थी। इस दौरान उपासना की शादी में उपासना के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक उपहार दान दहेज के रूप में दिया था हालांकि उपासना का पति अंशुल सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्य इस दहेज से खुश नहीं थे जिसके चलते उपासना के पति अंशुल ,सास कुसुम सिंह समेत परिवार के अन्य लोगो ने उपासना को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। इतना ही नहीं बल्कि उपासना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को तरह-तरह के ताने दिए जा रहे थे ।

दहेज मे मांगे 20 लाख 

वहीं ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपए मांगने के साथ ही बड़ी गाड़ी की डिमांड कर रहे थे। दहेज न देने की स्थिति में लालची ससुरालियों ने उपासना के साथ मारपीट शुरू करते हुए उसे छोड़ देने व जान से मारने की धमकी दी । उपासना काफी दिनों तक यह सब सहन करती रही लेकिन जब बात मारपीट तक पहुंची तो आखिर में उसने अपनी परेशानी मायके वालों को बताई। इसके बाद मायके वाले बेटी के ससुराल गए और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। मजबूरन करतार सिंह को अपनी बेटी उपासना को अपने साथ ले जाना पड़ा तभी से उपासना उनके साथ ही रह रही थी उपासना ने कई बार अपने पति अंशुल को फोन पर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ आखिर में परेशान होकर उपासना ने अपनी जिंदगी समाप्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *