हिमाचल की बेटी ने USA में बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल, SSB में है तैनात

किन्नौर: जिला के दुन्नी गांव से संबंध रखने वाली शशि कला नेगी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस खेलों में सिल्वर
मैडल जीता है। शशि कला ने बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम भार वर्ग में ये उपलब्धि हासिल की है। ये प्रतियोगिता 27 जून से छह जुलाई
तक चली थी। गुरुवार को उनका किन्नौर में अपने गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें
इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

वहीं, शशिकला नेगी को इस उपलब्धि के लिए 14 जुलाई को महानिदेशक ने प्रतिष्ठित SSB गोल्डन डीजी डिस्क से सम्मानित किया
था। शशि कला नेगी ने कहा कि ‘युवाओं को खेलो की आकर्षित होना चाहिए, क्योंकि जो युवा खेलो में रूचि रखता है वो देश का नाम
रोशन करने के साथ साथ स्वयं मानसिकता और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। देश प्रदेश व ज़िला के युवा नशे की चपेट में आ
रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *