भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों के साथ मिलकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य था —
हिमाचल प्रदेश में अधूरी पड़ी सड़कों के प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा कराना और
नई सड़कों को लेकर केंद्र से बजट और मंजूरी की मांग करना।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में सड़क परियोजनाएं लंबे समय से अधर में लटकी हुई हैं, जिस पर अब भाजपा नेतृत्व ने केंद्र सरकार का ध्यान खींचा है।
क्या निकलेगा इस बैठक से कोई ठोस नतीजा?
हिमाचल को मिल पाएगा विकास का नया रास्ता।
