जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक सरिया फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया।
सरिया बनाने के दौरान फर्नेस में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर स्थानीय लोगों ने जोरदार हंगामा किया और फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
