दिलजीत ने IND-PAK मैचो पर उठाए सवाल:बोले- मेरी फिल्म तो पहले शूट हुई थी

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म- सरदारजी-3 से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप में हो रहे मैचों पर भी सवाल उठाए। दिलजीत इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर- ओरा के सिलसिले में मलेशिया में हैं। वहां उनका पहला शो 24 सितंबर की रात हुआ।

इस शो में दिलजीत ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे के बारे में कहा- ‘वो मेरे देश का झंडा है, हम सब इंडिया हैं। मेरी फिल्म सरदारजी-3 फरवरी में बनी, तब सभी देश मैच खेल रहे थे। उसके बाद पहलगाम हमले जैसी दुखदाई घटना हुई, हमने उसकी निंदा की। तब भी अरदास की, आज भी अरदास करते हैं कि जिन्होंने ये हमला किया, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। हम अपने देश के साथ हैं। लेकिन अब ये मैच हुए हैं, इनमें और मेरी फिल्म का फर्क बहुत है।’

दिलजीत ने कहा- हमारी फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट हुई थी और मैच बाद में हो रहे हैं। उस समय नेशनल मीडिया का पूरा जोर लग गया दिलजीत दोसांझ को देश के खिलाफ दिखाने के लिए लेकिन पंजाबी और सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते।

सरदार जी-3 फिल्म को लेकर हुआ विवाद पहलगाम हमले के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदारजी-3 पर विवाद शुरू हो गया। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इस फिल्म पर सोशल मीडिया में सवाल उठाए गए। विरोध बढ़ने पर फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया और इसे केवल विदेश में रिलीज किया गया।

दिलजीत दोसांझ ने उस समय भी कहा था कि जब फिल्म बनाई गई, तब हालात सामान्य थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए देश हमेशा पहले रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *