पांवटा साहिब: भीख मांगने वाले 12 बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यु

चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के साथ पांवटा साहिब श्रेत्र के चौराहों सड़क पर भीख मांगने वाले गाड़ियों के शीशे साफ करने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया।

चाइल्ड हेल्पलाइन के अनुसार श्रेत्रवासियों से बार बार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ बच्चे चौराहों पर वाहन चालकों से जबरन शीशे साफ करने के बाद भीख मांगते हैं जिस से न केवल लोगों को परेशानी होती हैं बल्कि बच्चों का भविष्य भी खतरे में पड़ता हैं।

बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले में संज्ञान लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। बच्चों को रेस्क्यू कर CWC के सामने पेश किया गया। नाहन स्थित समिति तक लाना बच्चों को कठिन होने के कारण मौके पर ही बच्चों के मां बाप को बुला कर काउंसलिंग की गई ।

जिला समन्वयक इशू ठाकुर ने बताया बच्चों को स्कूल भेजने की सलाह दी गई, क्योंकि सरकार मुफ्त शिक्षा के साथ सभी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है । उन्होंने मां बाप को ये भी चेताया बच्चों से काम करवाना व भीख मंगवाना कानूनी अपराध है ।

इस अभियान में CWC चेयरपर्सन राजनीशा , सदस्य विनम्रता, राकेश, अनीता चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन काउंसलर नीलम शर्मा पांवटा साहिब थाना प्रभारी देवी सिंह ओर महिला पुलिस कर्मी मनीषा धीमान शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *