केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, भारी बारिश से हुए नुकसान से करवाया अवगत

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर हिमाचल की कुछ सड़कें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *