उमरिया के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से 11वीं और 12वीं की दो छात्राएं सुबह बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गईं, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सरईपानी के जंगल से पकड़ा। छात्राओं ने बताया कि स्कूल के शिक्षक उन्हें मारते थे, जिससे डरकर उन्होंने यह कदम उठाया।
शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से 11वीं और 12वीं की दो छात्राएं सुबह 6 बजे बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों छात्राओं को सरईपानी के जंगल से पकड़ा। छात्राओं का कहना है कि स्कूल के शिक्षक उन्हें मारते थे, जिससे डरकर वे भाग गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी।
पुलिस ने ढूंढने में दिखाई तत्परता
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। प्रभारी वार्डन उषा राजपूत ने छात्राओं से मिलने से एसडीओपी पाली को रोक दिया था। पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किए। टीम को संभावित रास्तों पर रवाना किया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हर संभावित जगह पर तलाश शुरू की गई। एक टीम को जंगल की तरफ भी भेजा गया।
पुलिस ने दौड़कर दोनों को पकड़ा
17 वर्षीय दोनों छात्राओं को पाली से जंगल के रास्ते नौरोजाबाद के आगे सरईपानी के जंगल में भागते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ा और पाली थाना लाई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
