पांवटा साहिब की 4 खिलाडी करेगी बिहार मे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के चार खिलाडी छात्राएं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत 47वीं जूनियर हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो की नवादा बिहार में 18 से 22 जून तक होनी है मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी, पिछले महीने 15,16मई को सुंदर नगर मंडी में संम्पन हुई ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप मे सिरमौर टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा हूं व बेस्ट फोर में अपना स्थान बनाया जिसके बलबूते पर चार खिलाड़ी छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन हुआ अब यह खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व नवादा बिहार में करेंगी इन खिलाड़ियों में उपली कोटडी से रूबी बेटी दिनेश कुमार, जोया बेटी शाहीद चन्दपुर, स्नेहा बेटी हेमराज व महक बेटी मुलख राज निचली कोटड़ी से है इनके सलेक्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *